बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम का तुरंत एक्शन

मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में बीजोपुरा निवासी बुजुर्ग भागमाल अपनी समस्या लेकर डीएम उमेश मिश्रा के पास पहुंचे। डीएम ने बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सदर एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा और बुजुर्ग को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से एसडीएम के पास भेजा।

एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुर्सी छोड़कर बुजुर्ग के पास बैठकर उनकी पूरी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने छपार थाना प्रभारी को फोन कर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग को एसडीएम की गाड़ी से थाना छपार भेजा गया, ताकि उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई हो सके।

डीएम उमेश मिश्रा और एसडीएम शुभम श्रीवास्तव की इस संवेदनशील पहल और त्वरित कार्रवाई की चर्चा कलेक्ट्रेट में होती रही। अधिकारियों के इस व्यवहार से बुजुर्ग को भी अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी। प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली में मानवीय संवेदनशीलता का यह उदाहरण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts