मुजफ्फरनगर: कांवड़ियों की सुरक्षा को डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने कांवड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखें और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने बताया कि व्यवस्थाओं से शिवभक्त श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं और पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts