डीएम- एसपी ने जनता की शिकायतों को सुन किया निस्तारण

बांदा। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना पैलानी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक भी मौजूद रही । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts