थाना समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।

भास्कर न्यूज़ ब्यूरो बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा, पलाश बंसल द्वारा थाना बिसण्डा पर जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, इस दौरान ज्यादातर शिकायतें राजस्व से संबंधित प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर प्रभावी निस्तार के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक द्वारा राजस्व टीम के साथ कोतवाली नगर जनसुनवाई की गई, जनसुनवाई के दौरान कुछ पारिवारिक विवाद की शिकायतें प्राप्त हुई जिसके संबंध में प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया कि दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण कराना तथा निस्तारण न होने की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्यवाही करें । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts