बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने यूपी पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा को जनपद में नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ विभिन्न परीक्षा केदो का निरीक्षण किया गया, स उन्होंने परीक्षा केदो का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा , उन्होंने सर्वप्रथम पंडित जे वएन डिग्री कॉलेज एवं खानकाह इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केदो में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया स उन्होंने परीक्षा केदो में सीसीटीवी कंट्रोल रूम सहित अन्य पुलिस सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से से परीक्षा का पर्यवेक्ष किया तथा मौके पर उपस्थित सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।















