दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

बांदा। बुधवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी जे. रिभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत केन नदी स्थित विसर्जन स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण की जाएँ तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हों। साथ ही विसर्जन रूट का भी गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बिजली के तारों को पर्याप्त ऊँचाई पर करने, सुचारु यातायात हेतु वैरिकेडिंग की व्यवस्था करने और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रशासन का कहना है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts