जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की विकास कार्यों व शिकायत निस्तारण की समीक्षा, विभागों को गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आईटीआई सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित लम्बित शिकायतों और प्रकरणों के निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में न जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करें।

उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए और शत-प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य रखा जाए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब श्रेणी में आने वाले विभागों को चेतावनी दी और कहा कि विकास कार्यों में गुणात्मक सुधार लाते हुए बेहतर प्रदर्शन करें ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो।

बैठक के दौरान कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों, नगर निकायों के राजस्व संग्रह, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को लक्षित वसूली समय से पूरी करने के निर्देश दिए

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts