हीटवेव से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

बांदा। महर्षि वामदेव सभागार में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में हीटवेव (लू प्रकोप) से होने वाली क्षति को रोकने और जनपद में जागरूकता एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए और जनजागरूकता अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार वर्मा, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, नगर पालिका और पंचायत विभाग के अधिकारी शामिल हुए। चिकित्सा विभाग को हीटवेव से बचाव के लिए महिला एवं पुरुष वार्ड बनाने, वायरस गोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अन्य चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका और पंचायत विभाग को पेयजल व्यवस्था, वाटर कूलर लगाने और हीटवेव प्रभावित स्थलों को चिन्हित करने के लिए कहा गया। श्रम विभाग को श्रमिकों के लिए प्रशिक्षण और बजट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में पेयजल, छाया की उचित व्यवस्था करने और विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और परिवहन विभाग को बस स्टैंडों पर छाया व पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। आम जनता को लू से बचने के लिए हल्के और पूरे कपड़े पहनने, हल्का व ताजा भोजन ग्रहण करने तथा दूषित खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी गई।

इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सूचना विभाग को डिजिटल, प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। पंचायती राज विभाग को मनरेगा कार्यों की अवधि में बदलाव करने और नगर पंचायतों में प्याऊ तथा छाया व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस पाउडर, ग्लूकोज सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts