अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में उपजोन अलवर पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में शांतिकुंज प्रतिनिधि एवं राजस्थान प्रभारी गौरीशंकर सैनी तथा जोन प्रमुख पुष्कर ओमप्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। दिनेश गुप्ता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं मुरारीलाल ने भावपूर्ण गुरुवंदना की प्रस्तुति दी।मुख्य वक्ता गौरीशंकर सैनी ने अपने उद्बोधन में गुरुदेव के विचारों और शांतिकुंज की कार्य योजना को गांव-ढाणी तक पहुँचाने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समयदान का संकल्प भी दिलाया।
मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल एवं तहसील संयोजक प्रीति विजय ने जानकारी दी कि 14 फरवरी से 28 मार्च तक चली ज्योति कलश यात्रा की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के अंत में गायत्री शक्तिपीठ राजगढ़ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मीना खंडेलवाल, प्रीति विजय, बीना सर्राफ, किरण, कृष्ण, प्रेम दिनेश, आत्मा प्रकाश प्रधान, विशाल विजय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















