राजगढ़, माचाड़ी और रैणी क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने बीएसएनएल (BSNL) के करीब 13 J.C. बॉक्स चोरी कर लिए। ये चोरी 8 विभिन्न स्थानों से की गई, जिसके कारण ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। इससे 400 से अधिक उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसएनएल के टीआईपी पीएल मीणा ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा ये बॉक्स काटकर चोरी किए गए। घटना की जानकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद सामने आई। मीणा ने कहा कि चोरी की सूचना उच्चाधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है, और देर रात तक सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना से डिजिटल सेवाओं पर निर्भर लोगों, ऑफिसों और व्यापारिक संस्थानों को खासा नुकसान हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।















