जयपुर में जिला जम्बूरी रैली का हुआ शानदार उद्घाटन, 2,257 स्काउट-गाइड ले रहे हैं हिस्सा

जयपुर के गोनेर रोड स्थित गोविन्दपुरा रोपाड़ा में शुक्रवार को जिला जम्बूरी का रंगारंग आगाज हुआ। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का उद्घाटन राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन ने किया। सी.ओ. स्काउट शरद कुमार शर्मा ने बताया कि इस 6 दिवसीय आवासीय रैली में जयपुर जिले के 20 स्थानीय संघों से करीब 2,257 स्काउट-गाइड हिस्सा ले रहे हैं, जो 18 फरवरी तक आयोजित होगी।

उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे प्राथमिक सहायता, पेट्रोल पायनियरिंग, टेंट पिचिंग और ऐस्टीमेशन आयोजित की गईं। 16 फरवरी को झांकी प्रदर्शन, 17 फरवरी को विशाल शिविर ज्वाला एवं समापन समारोह और 18 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर स्काउट राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) दामोदर प्रसाद शर्मा और सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) नीता शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts