जयपुर में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान: जागरूकता रैली,

जयपुर जिले में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” के तहत 15 फरवरी से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में जागरुकता रैली, कार्यशाला, मैराथन दौड़, प्रभात फेरी और सोशल मीडिया पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, वीडियो और रील्स अपलोड किए जाएंगे। जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाओं और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर नारा लेखन व रैलियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के अनुसार, तम्बाकू के लती टीबी रोगियों को काउंसलिंग के माध्यम से तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरित कर टीबी की जांच, निक्षय मित्र द्वारा पोषण किट वितरण और निक्षय पोषण मित्र बनाने जैसी गतिविधियां भी चलायी जाएंगी। 24 मार्च 2025 को राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts