भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
ठाकुर रामनाथ सिंह द्वारा शाखाओं में ऐसी लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 की बैलेंस शीट/उपलब्धियों पर चर्चा की गई। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुजफ्फरनगर जमा निक्षेप, कार्यशील पूंजी तथा लगा ऋण आदि में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिस पर प्रशंसा व्यक्त की गई। बैंक की शाखाओं में ए0 सी0 लगवाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। ताकि बैंक के ग्राहकों किसानों को गर्मी से राहत मिल सके इसके अतिरिक्त बैंक में नवीन तकनीकी के सीसीटीवी कैमरा तथा कंप्यूटर सिस्टम आदि क्रिय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह द्वारा बैंक की उपलब्धियों के लिए प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों, बैंक के सचिव राजेश कुमार एवं बैंक के कर्मचारीयों को बधाई दी गई है।
















