बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पर्व का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में इंजीनियर्स क्लब के तत्वावधान में,राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा को सशक्त करने व उनकी पुस्तकों व फीस में सहायता करने के उद्देश्य से एक सत्र आयोजित किया गया। शासन के दिशा निर्देशन में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में इंजीनियर्स क्लब के तत्वावधान में। राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा को सशक्त करने व उनकी पुस्तकों व फीस में सहायता करने के उद्देश्य से,इंजीनियर बसंत कुमार गोयल ,संयुक्त सचिव राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति व सचिव इंजीनियर्स क्लब के प्रयासों से छात्राओं की सहायता के लिए।

एक सत्र आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल,मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि आशीष गुप्ता अधिशासी अभियंता विद्युत उत्पादन निगम, प्रदेश अध्यक्ष, इं.एच,एन. सिंह मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश, इं. अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड मुजफ्फरनगर ,अध्यक्ष इंजीनियर क्लब केंद्रीय शाखा, मनीषा गोयल आदि की गरिमामई उपस्थिति में छात्राओं को उनकी फीस की आपूर्ति तथा उन कक्षाओं हेतु समस्त कोर्स की पुस्तकों का वितरण किया गया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि, पवन अग्रवाल, वसंत गोयल, आशीष गुप्ता ओर मनीषा गोयल द्वारा छात्राओं को भविष्य तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए सुंदर संबोधन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि तथा समस्त अतिथियों को निर्धन और जरूरतमंद छात्राओं को फीस तथा पुस्तके उपलब्ध कराने के इस महत्व सहयोगी कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं ओर किरण रानी, मिथिलेश अग्रवाल राखी कौशिक आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts