मुज़फ्फरनगर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

मुज़फ्फरनगर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला कंसलटेंट, जिला परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पात्र व्यक्तियों का चयन कर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण मानकों के अनुरूप कराएं तथा किसी भी स्थिति में अपात्र व्यक्ति का चयन न किया जाए। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा और आरआरसी (Resource Recovery Centre) के माध्यम से कूड़े के उचित प्रबंधन के निर्देश भी दिए गए। जिन ग्राम पंचायतों में आरआरसी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां ग्राम प्रधान, लेखपाल, कानूनगो एवं संबंधित तहसीलदार के साथ बैठक आयोजित कर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts