संगम के पवित्र जल का आमजनमानस में किया गया वितरण

बाँदा/- महाकुम्भ-2025 के सफल समापन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छानुरुप त्रिवेणी संगम के पवित्र जल का आमजनमानस एवं श्रद्धालुओं में सभी जनपदों में वितरण किया जा रहा है इसी क्रम में आज जनपद बाँदा के पुलिस लाइन में श्रद्धालुओं के लिए पवित्र जल का वितरण किया गया ।जनपद बांदा से महाकुंभ में प्रयागराज ड्यूटी पर लगे फायर टेण्डर में ड्यूटी से वापस आते समय लगभग 4500 लीटर संगम का पवित्र जल बांदा लाया गया । आज पुलिस लाइन में राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नरैनी अंबुजा त्रिवेदी व मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा पवित्र जल के विधिवत पूजन अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को जल वितरित किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts