बांदा। तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी के तलहटी में बसे ग्राम पंचायत बेंदा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की, इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ष्चूंकि ग्राम बेंदा यमुना नदी की तलहटी में बसा ग्राम है, यहां के लोग बरसात के मौसम में अक्सर बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं, प्रशासन को चाहिए जिम्मेवार अधिकारियों को भेजकर बाढ़ पीड़ितों से बात कर उनकी हर सम्भव सहायता करें। वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि ष्हमने स्वयं जाकर देखा कि बाढ़ पीड़ितों के अधिकांश कच्चे मकान, बाढ़ आने से धराशाई हो चुके हैं, जगह जगह कीचड़ युक्त जिसमें बदबू हो रही है, तेजी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, प्रशासन को चाहिए सी एम ओ को निर्देशित करें जिससे समय पर बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैय्या हो सके।
ग्राम पंचायत बेंदा प्रधान ब्रजेश कुमार सिंह ने बतलाया कि ष्यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण अधिकांश फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं, पीड़ित परिवारो के सामने भुखमरी जैसी समस्या विकराल रूप लिए खड़ी है, प्रशासन से हमारी मांग है नष्ट हो चुकी फसलों का उचित मुआवजा एवम् कैम्प लगाकर राहत सामग्री का वितरण कराया जाए।ष्
इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।















