राजगढ़ पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा

राजगढ़ थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता की ओर से रिपोर्ट दी गई थी कि दी गांव बुचपुरी में कृषि कार्य के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफॉर्मर भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजगढ़ थाना क्षेत्र के बबेली निवासी पहलाद उर्फ मोटा पुत्र प्रस्ताराम भील और ठेकडीन निवासी धारसिंह उर्फ पोला पुत्र नानगराम बावरिया के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अन्य कई स्थानों से ट्रांसफॉर्मर चोरी करने की बात स्वीकार की है। इनमें आंधवाडी, नांगल धर्मू, नीमला, टहला और दौसा थाना क्षेत्र के बड़ियाल जैसे इलाके शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को ट्रांसफॉर्मर चोरी की कई घटनाओं के राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Ask ChatGPT
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts