350 जरूरतमंद लोगों को बाटे कपड़े.

बांदा। प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के महामंत्री मोहम्मद अज़हर की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के शाखा प्रमुख खुटला महेन्द्र पाल के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम त्रिवेणी बिहारी वर्मा जी की उपस्थिति में,समाजसेवी अरविन्द त्रिपाठी ग्राम त्रिवेणी के विशेष सहयोग से, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम त्रिवेणी ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश,

स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब और महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के द्वारा जागरूक किया गया,सदस्य शहाना खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त गरम कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से रिज़वान अली अध्यक्ष,सचिव मोहम्मद इदरीश,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,निहाल खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts