गौशाला में भूख से दम तोड़ रहे गोवंश.

बाँदा। जनपद में बिसंडा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पवई में संचालित अस्थाई गौशाला में अगस्त माह में 80 गोवंश रखे गए थे लेकिन वर्तमान समय पर सिर्फ 52 गोवंश मिले हैं। गौशाला से मृत गोवंशों को खुले स्थान में फेंक दिया जाता है कुत्ते नोच कर खा रहे थे खुले स्थान पर दो गोवंश मृत मिले हैं।गोवंशों को सिर्फ सुखी परली खिलाई जा रही है इसके अलावा एक भी दाना भूसा का नहीं मिला। गौशाला कर्मचारियों ने बताया कि मृत गोवंशों को खुले स्थान फेंक दिया जाता है उनका अंतिम संस्कार नहीं करवाया जाता। आखिरकार बिसंडा ब्लाक के अंतर्गत गौशाला पर इतनी लापरवाही क्यों देखने को मिलती है क्या खंड विकास अधिकारी इस मामले को लेकर सक्रिय नहीं है।
बिसंडा नगर पंचायत द्वारा संचालित स्थाई गौशाला के पीछे कई गोवंश गद्दे पर मृत मिले और उनको कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं जो कि लगभग एक माह पहले इसी स्थान पर गोवंश कुत्ते नोच खा रहे थे बिसंडा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को अवगत भी कराया गया था लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ ऐसे लापरवाह है नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो गौ माता के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts