भारतीय किसान यूनियन की सिसौली पंचायत में किसानों की जमीन और फसल मुद्दों पर चर्चा, लखनऊ में महापंचायत की तैयारी ।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज के जनपदों से आए किसानों, संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस पंचायत में मुख्य रूप से संगठन और बिजली की समस्याओं पर चर्चा हुई।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता, चौधरी राकेश टिकैत ने पंचायत को संबोधित करते हुए सरकार पर किसानों की जमीनों पर नजर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां ऐसी हैं जिससे किसान को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं, और उसे कर्ज लेने पर मजबूर किया जा रहा है। टिकैत ने चेतावनी दी कि अगर किसान पर कर्ज बढ़ता है, तो उसकी जमीन हड़पने की कोशिश होगी। उन्होंने किसानों को संगठित होकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।चौधरी राकेश टिकैत ने हरियाणा में आगामी चुनावों के संदर्भ में भी किसानों को जागरूक किया और कहा कि 750 किसानों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने हरियाणा के किसानों से बदला लेने और चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने घोषणा की कि 6 अक्टूबर 2024 को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जन्म जयंती उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाई जाएगी, और इस अवसर पर एक किसान महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा। पंचायत में सभी को लखनऊ के कार्यक्रम की तैयारी ग्राम स्तर पर शुरू करने का निर्देश दिया गया।

आज की मासिक पंचायत की अध्यक्षता किरण सिंह बालियान और बुलंदशहर निवासी चतर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने किया। पंचायत में भंडारे की व्यवस्था नई आबादी सिसौली द्वारा की गई थी, और इसमें मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर के जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व खापों के चौधरी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts