सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं का निस्तारण, छात्राओं ने राखी बांधी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।

महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच के आदेश भी दिए गए। साथ ही, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अधिकारियों और उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बांधी। जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts