मुज़फ्फरनगर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम आयोजित, गणमान्य लोगों ने माताओं के सम्मान में लगाए पौधे

मुज़फ्फरनगर में लायंस क्लब्स और प्रबुद्ध जन मंच के संयुक्त तत्वावधान में न्यू मैक्स सिटी मेंएक पेड़ मां के नामकार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर शहर के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए और उनके नाम की प्लेट लगाई। यह आयोजन मातृत्व सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के समर्पित प्रयास के रूप में सराहा गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ विनय सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि पौधा लगाना तो सरल कार्य है, लेकिन उसकी देखभाल करना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने न्यू मैक्स सिटी के एमडी सुनील गोयल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य के लिए वह बधाई के पात्र हैं। वहीं, सुनील गोयल ने भरोसा दिलाया कि नगर के गणमान्य लोगों द्वारा लगाए गए सभी पौधों की देखभाल उनकी कंपनी द्वारा आजीवन की जाएगी, क्योंकि यह टाउनशिप 60% हरित क्षेत्र से युक्त है।कार्यक्रम का समन्वय लायन डॉ अनुराधा वर्मा (डिस्ट्रिक्ट GMT कोऑर्डिनेटर) और प्रबुद्ध जन मंच के अध्यक्ष निशंक जैन ने मिलकर किया। निशंक जैन ने बताया कि यह उनका सपना था कि नगर के सभी प्रमुख समाजसेवी एक ही स्थान पर पौधे लगाएं और यह सपना आज साकार हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से लायन कुंज बिहारी अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, सुशील कुमार मित्तल, रीना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गिरिराज माहेश्वरी, गिरीश अग्रवाल, मुकेश अरोड़ा, योगेन्द्र कुमार कम्बोज, शिव शंकर मित्तल, अमित मित्तल, ओडी शर्मा, नंद गोपाल, भूपेंद्र गुप्ता, अमित गर्ग, अनिल कंसल, नितिन गोयल, दिनेश गर्ग, राजेश मित्तल, मुकुल गोयल, मनीष जैन, सचिन गोयल, खुशबू गोयल, अनुराधा मित्तल, वंदना मित्तल, नेहा गर्ग, आदित्य भारतीय, अनुश्री भारतीय, राजीव महेश्वरी, हेमलता महेश्वरी, अनुपमा गोयल, धर्मेन्द्र कुमार, कमला भगत, राजीव त्यागी और लवी रानी ने भी अपनीअपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की भूरिभूरि प्रशंसा की और इसे समाज में एक प्रेरणास्पद उदाहरण बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts