कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश, 1500 पुलिसकर्मी तैनात

सहारनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन और 52 सब सेक्टरों में बांटा गया है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए कुल 1500 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीमावर्ती राज्यों उत्तराखंड और हरियाणा से सहारनपुर को जोड़ने वाले मार्गों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं, कांवड़ मार्गों पर त्वरित कार्रवाई के लिए 41 पीआरवी वाहन भी तैनात रहेंगे।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी ड्यूटी में पूरी तरह चौकस रहें। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts