मुजफ्फरनगर: शासन के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विशेष रूप से महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजा गया। अभिषेक सिंह ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी मामलों का निपटारा पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए, ताकि जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। जनसुनवाई में नागरिकों ने अपने मुद्दे खुलकर रखे, जिन पर प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।















