मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया,

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील तेवतिया, ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, कोल्ड चैन की जाँच और औषधीय रख-रखाव का निरीक्षण किया। डॉ. तेवतिया ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में ही काम पर आएं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा, डॉ. तेवतिया ने जानसठ में महिला चिकित्सालय के पास बन रहे 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. तेवतिया ने जानसठ ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अजय कुमार, को यह भी निर्देश दिया कि वहां के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में, जहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, उन केंद्रों पर अगर किसी महिला को प्रथम संतान के रूप में पुत्री का जन्म होता है, तो वहां पर उस पुत्री के नाम से एक पौधा रोपण किया जाए। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ेगा, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान को भी बढ़ावा मिलेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts