डायल यूपी 112 को मिले 19 वाहन, बेड़े में शामिल हुईं 11 स्कॉर्पियो और आठ बाइक, सीपी ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस मुख्यालय की ओर से कानपुर कमिश्नरी पुलिस को 11 स्कॉर्पियो व आठ पल्सर बाइक मिली हैं। मंगलवार को ये वाहन डायल यूपी 112 बेड़े में शामिल हो गए। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया।उनके साथ एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर, विपिन मिश्रा व डॉयल 112 के एडीसीपी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कानपुर कमिश्नरी पुलिस रिस्पांस टाइम के मामले में प्रदेश में पांचवें नंबर पर है। आने वाले वक्त में यह और भी बेहतर होगा। अब कानपुर नगर यूपी डायल 112 में 174 गाड़ियां हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts