उप जिलाधिकारी ने ली क्षेत्र के पैट्रोल पम्प स्वामियों की समीक्षा बैठक बैठक में समस्त पैट्रोल पंप स्वामियो को दिये अवाश्यक दिशा निर्देश।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। उप जिलाधिकारी बुढाना ने ली क्षेत्र के पैट्रोल पम्प स्वामियों की समीक्षा बैठक। बैठक में समस्त पैट्रोल पंप स्वामियो को अवाश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 व आगामी त्योहारों के साथ-साथ CAA के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में,तहसील बुढाना के परिसर में स्थित सभाकक्ष में एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिसमें पूर्ति निरीक्षक तहसील बुढाना आशीष श्रीवास्तव एवं तहसील बुढाना क्षेत्रान्तर्गत डीजल पेट्रोल पम्प के स्वामी द्वारा प्रतिभाग किया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बैठक में समस्त पैट्रोल पंप स्वामियों को निम्न बिन्दुओं पर निर्देशित किया गया। किसी भी दशा में पेट्रोल की बिक्री बोतल या कैन में अथवा ऐसे किसी भी बर्तन में नहीं की जायेगी। जिससे उक्त के दुरूपयोग किये जाने की संभावना हो। सुनिश्चित करेंगें कि डीजलपेट्रोल में किसी प्रकार का अपमिश्रण की शिकायत न मिले, अनाधिकृत भण्डारण व स्टाॅक वैरिएशन न हो। स्टाॅक व बिक्री सम्बन्धी रिकाॅर्ड अपडेटेड रूप से रखा जाये। मुफ्त हवा, पेयजल सुविधा, स्वच्छ प्रसाधन सुविधा, अग्निशमन यंत्र तथा प्राथमिक उपचार किट का रखरखाव सुनिश्चित करेंगें। तद्दिनांक के मूल्य की सूचना सहज दृश्य, स्थान पर डिस्पेंसिंग यूनिट पर दर्ज रखेंगे। आगामी चुनाव के दृष्टिगत स्टाॅक संबंधी आदेशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगें। उपरोक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देशों के साथ बैठक समाप्त की गयी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts