बांदा। शहर के आजाद नगर स्थित में कच्चे तालाब कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां और टीन के डब्बे बनाए जाने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान की पवित्रता भंग होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और विवाद बढ़ गए हैं।इस संबंध में मोहम्मद रईस बेग के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी,नगर पालिका परिषद बांदा के अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में अतिक्रमण हटाकर धार्मिक स्थल की गरिमा बहाल करने की मांग की गई है।शिकायत में कहा गया है कि कब्रिस्तान की बाउंड्री से सटाकर की गई झुग्गियों के कारण तीन बड़ी समस्याएं हो रही हैं: धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है। आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी और भीड़भाड़ बढ़ गई है।अवैध झुग्गियों के कारण आए दिन विवाद होते हैं। स्थानीय निवासियों और कच्चे तालाब कब्रिस्तान कमेटी द्वारा मना करने पर लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।शिकायत करने में मोहम्मद रईस बेग, दानिश अली, तस्लीम, फराज, मैनुद्दीन, रिजवान, मो. शरीफ,मेराज, इरफान खान, हसीबुर्रहमान, गफ्फार, नाजिम, वकील, शमशाद, ओवैस सहित क्षेत्र के अन्य लोगों मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जनहित और धार्मिक स्थल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है।























































