आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग

अल्मोड़ा। उत्तराखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन ने ग्रीष्म कालीन अवकाश की मांग की है। मामले को लेकर संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द केंद्रों में अवकाश घोषित करने समेत बीएलओ के रूके हुए मानदेय के भुगतान की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा कि इस वर्ष अत्यधिक गर्मी हो रही है। केंद्र पर आने वाले बच्चे काफी छोटे है। जो इतनी गर्मी में केंद्र में उपस्थित नहीं हो सकते। मांग की कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दस दिन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाए। संगठन की जिलाध्यक्ष किरन जोशी ने बीएलओ के लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जिले के कई विधानसभाओं में बीएलओ को अब तक उनका मानदेय नहीं दिया गया है। जिसमें जल्द कार्रवाई कर मानदेय दिया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts