Noida गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार, देहरादून की बसें बढ़ेंगी

उत्तरप्रदेश मोरना स्थित नोएडा डिपो से गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ी इलाकों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने की तैयारी है. इसमें जरूरत के मुताबिक हरिद्वार, कोटद्वार और देहरादून के लिए बस की संख्या बढ़ाई जाएगी.जिले के कई निजी स्कूलों में के तीसरे हफ्ते से गर्मी की छुट्टी शुरू हो रही है. ऐसे में लोग हरिद्वार, कोटद्वार और देहरादून की ओर रुख करते हैं. लोग इसके आगे के शहरों के लिए स्थानीय बस या टैक्सी से निकलते हैं.

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि हरिद्वार के लिए पांच बस चलती हैं. इसके अलावा देहरादून के लिए एक बस निकलती है. कोटद्वार के लिए भी पांच बस डिपो से चलाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष गर्मियों में डिपो में पर्वतीय इलाकों के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रहती है. ऐसे में कम भीड़ वाले स्थानों से बस कम करके अधिक यात्रियों वाले रूटों पर चला दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के मुताबिक बसें बढ़ाई जाएंगी. बढ़ाई जाने वाली बस का समय निर्धारित नहीं रहेगा. संबंधित रूट पर जैसे ही यात्रियों की संख्या अधिक होगी, बस चला दी जाएगी.

पेड़ों की छंटाई का काम शुरू हुआ

सेक्टर-50 सहित पांच आवासीय सेक्टरों में पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया गया. शहर के आवासीय सेक्टरों में बिजली की लाइनें ओपन है. यह लाइनें पेड़ों की शाखाओं के बीच आ गई हैं.ऐसे में तेज हवा शुरू होते ही लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी इसकी शिकायत प्राधिकरण के साथ विद्युत निगम के अधिकारियों से कर रहे थे. सेक्टर-50 के निवासी रामचरण अवस्थी ने बताया कि सेक्टर में ओपन तार लाइन के साथ एबीसी केबल लाइन है. इन लाइनों के बीच पेड़ लगे हुए है. प्राधिकरण के उद्यान विभाग और विद्युत निगम ने कई बार बिजली की लाइनों के बीच आ रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करने की मांग करने के बाद अब काम प्रारंभ हो गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts