शिव मंदिर में तोड़फोड़- कार्रवाई की मांग.

बांदा। शहर में एक प्रचीन शंकर मंदिर कों असमाजिक तत्वों द्वारा गिराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है ! वही मंदिर के बगल में एक छोटा मंदिर था जों पूरी तरह से गिरा कर तहस नहस कर दिया गया है! इस सम्बध में हिन्दू संगठनों ने एक ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रांत प्रमुख अशोक ओमर और धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्र मोहन बेदी द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया। इस मामले में चन्द्र मोहन बेदी ने बताया कि शहर के मोहल्ला क्योटरा मुक्तिधाम बाईपास रोड के पहले सौ मीटर पर लगभग 500 वर्ष पुराने एक शिव मंदिर को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है और मूर्तियां को गायब कर दी गई हैं! इसी के बगल में एक और मंदिर था जो अराजक तत्वों द्वारा गिर कर जमीनदोज कर दिया गया है। मंदिर के संरक्षण और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी अन्यथा की स्थिति में आंदोलन होगा।मंदिर को लगभग 40 बाई 40 फुट ऊंचे चबूतरे पर बनाया गया था ! इसी मामले में बलराम सिंह कछवाह ने बताया कि अराजक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां को गायब कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पास में एक अन्य मंदिर को भी ध्वस्त कर जमीन दोज कर दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाही की जाए और मंदिर के चारों ओर बैरिकेटिंग लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए ताकि इसका जीर्णाेद्धार कराया जा सके। ज्ञापन देने प्रेम प्रकाश महावीर, चंद्र प्रकाश कबीर (एडवोकेट) पप्पू शिवहरे, सुमेर कुमार, सचिन, जीतू तिवारी, विकास कुमार, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र चौहान, राहुल सागर, विमल निगम, जगदीश तिवारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts