कुत्ते पर खौलता पानी डालने वाली महिला पर कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर के घेरखत्ती मोहल्ले में पशु क्रूरता का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ललिता शर्मा द्वारा एक बेसहारा कुत्ते पर खौलता हुआ पानी डालने का आरोप लगा है, जिससे कुत्ता बुरी तरह झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को इस घटना की सूचना एक पशु सेवा संस्था को मिली, जो बेसहारा पशुओं की देखभाल में सक्रिय रूप से लगी हुई है। संस्था के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी महिला अक्सर इलाके के कुत्तों को डंडे से पीटती है। घटना के दिन भी उसने पहले कुत्ते को बेरहमी से पीटा और फिर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया।

संस्था के सदस्यों ने झुलसे हुए कुत्ते का इलाज कराने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। अंततः, 10 मई 2025 को कुत्ते ने दम तोड़ दिया। यह घटना क्षेत्र में आक्रोश का कारण बन गई है, और लोग आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संस्था के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर में शिकायत दर्ज कराई है और ललिता शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस से उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts