दिल्ली विधानसभा चुनाव ((Delhi Vidhan Sabha Chunav Result)) में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा किए गए प्रचार के बाद भी कांग्रेस का लचर प्रदर्शन जारी रहा। अधिकांश विधानसभा सीटों में तीसरे स्थान पर रहने वाली कांग्रेस के लिए ओखला व मुस्तफाबाद दो ऐसी सीट रही, जहां राहुल व प्रियंका के प्रचार के बाद भी इसे तीसरे नहीं बल्कि चौथे पायदान पर जगह मिली।
राहुल-प्रियंका ने किन सीटों पर की थी जनसभा?
पटपड़गंज, सीलमपुर, सदर बाजार, ओखला, शहादरा, मादीपुर में राहुल गांधी ने जनसभा की थी। प्रियंका गांधी ने सीमापुरी, नांगलोई, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक में प्रचार किया। जिन सीटों पर भाई बहन ने प्रचार किया, उनमें तीन सीट तो ऐसी रही जहां कांग्रेस उम्मीदवार को 10 हजार से कम वोट मिले।सीटवार यदि नतीजों पर गौर करें तो पटपड़गंज में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल भारद्वाज को 16549 मत मिले। सीलमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16551 मत मिले। सदर बाजार में कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल भारद्वाज को 10057 मत मिले। सबसे अधिक मत बादली में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को मिले। इन्हें 41071 मत मिले।चांदनी चौक में मुदित अग्रवाल का प्रदर्शन निराशानजक रहा। इन्हें 9065 मत मिले। ओखला की सीट पर कांग्रेस की आरिबा खान चौथे स्थान पर रहीं, इन्हें 12739 मत मिले।
नांगलोई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित चौधरी के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश का संचार हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना था कि इस सीट पर वे मुख्य मुकाबले में हैं। नतीजों में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही, लेकिन प्राप्त मतों की बात की जाए तो रोहित चौधरी के खाते में 32028 मत पड़े।
(1).jpeg)
2015 और 2020 में कैसा रहा हाल?
इससे पूर्व वर्ष 2020 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे मंदीप सिंह को 9761 मत प्राप्त हुए थे, यानी 10 हजार से भी कम। वर्ष 2015 में इस सीट से डा बिजेंद्र सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार थे। तब उन्हें 15756 मत प्राप्त हुए थे।यानी वर्ष 2015 से अभी तक इस सीट पर कांग्रेस का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना था कि 30 हजार से अधिक मत पाना बड़ी बात है। इस बार भले ही वे हारे हैं, लेकिन अगली बार इस सीट पर वे और मजबूत बनकर उभरेंगे और जीत दर्ज करेंगे।
मादीपुर सीट पर कैसा रहा प्रदर्शन?
वहीं मादीपुर सीट की बात करें तो यहां राहुल गांधी ने जनसभा की थी। इस बार मादीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पंवार को 17958 मत मिले। इसके पूर्व वर्ष 2020 में भी इस सीट पर जेपी पंवार ही उम्मीदवार थे। तब इन्हें 6788 मत मिले थे।यानी आंकड़ा 10 हजार से कम का था। इसके पूर्व वर्ष 2015 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मालाराम गंगवाल को 10350 मत मिले थे। यानी पिछले तीन विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।