मालाखेड़ा में श्री श्री 1008 भोमिया जी महाराज का विशाल भजन जिकड़ी दंगल और भंडारे का आयोजन

मालाखेड़ा, 3 फरवरी 2025: श्री श्री 1008 भोमिया जी महाराज का विशाल भजन जिकड़ी दंगल और भंडारे का आयोजन माघ मास की पूर्णमासी को केरवाड़ा स्थित धार्मिक प्रांगण पर होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के सहयोग से बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।

12 फरवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भजन जिकड़ी दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री रामचरितमानस, महाभारत, विष्णु पुराण, शिव पुराण, श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित पद दंगल की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता को सुनने के लिए सैकड़ों गांव के हजारों श्रद्धालु एकत्रित होंगे।भोमिया जी महाराज के श्रद्धालु दशरथ सिंह ने बताया कि आयोजन की पूरी तैयारी श्रद्धालुओं के सहयोग से की गई है, और इस दिन विशाल प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस धार्मिक स्थल पर श्री श्री 1008 भोमिया जी महाराज की दो मूर्तियां और एक बड़ी समाधि है, जिसे हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदायों के अनुयायी श्रद्धा भाव से पूजते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts