बाड़मेर में डॉक्टर के साथ बदतमीजी के खिलाफ डीडवाना अस्पताल में चिकित्सकों का 2 घंटे का कार्य बहिष्कार

डीडवाना जिला मुख्यालय के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल में जिला अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा 2 घंटे का पेन डाउन कर कार्य बहिष्कार किया है।यह कार्य बहिष्कार बाड़मेर जिले के सीएचसी सेड़वा में डॉक्टर के साथ उपखंड अधिकारी के द्वारा की गई।बदतमीजी को लेकर किया गया है। डॉक्टरो के द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया है। बाड़मेर जिले में डॉक्टर को धमकाने एवं उत्पीड़न के विरोध में राज्यस्तरीय आहान पर यह कार्य बहिष्कार किया गया है।

चिकित्सकों की मांग है कि उपखंड अधिकारी को निलंबित किया जाए एवं उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्य बहिष्कार को लेकर 2 घंटे कार्य बहिष्कार की सूचना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डीडवाना को भी दी गई है।इस सूचना में चिकित्सकों के द्वारा बताया गया है।कि सीएससी सेड़वा बाड़मेर में एसडीएम के द्वारा ऑन ड्यूटी चिकित्सा के साथ किए गए। दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के मामले में भारी रोष है।समस्त सेवारत चिकित्सक सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को यथावत रखते हुए ओपीडी सेवाओं का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। 2 घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ भी लग चुकी है। ओपीडी पर्ची लाइन में भी भारी भीड़ मरीजों की लगी है।वहीं चिकित्सकों के चेंबर के बाहर भी मरीज चिकित्सको का इंतजार करते हुए नजर आए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts