देवरिया में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार चार सौ पार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

देवरिया। जनपद में पहुंचे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जो भारतीय जनता पार्टी के 66 लोक सभा प्रत्याशी शशांक मणि के लिए मांगें वोट।जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और भाजपा में असली अंतर बताया। देवरिया जनपद के दो लोकसभा सीटों के लिए राजनाथ सिंह का जनसभा हुआ जिसमें सबसे पहले बलिया आगमन हुआ उसके बाद देवरिया जनपद में लोकसभा 66 से शशांक मणि त्रिपाठी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पैरो में चोट के कारण बैठकर जनसभा को संबोधित किए,देवरिया जनपद में भाजपा प्रत्याशी शशांक ममणि के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के होने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषको के अनुसार इस बार भाजपा 400 पार होने से कोई रोक नहीं सकता। संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा आज देश में जो चौड़ी चौड़ी सड़को का जाल बिछा है वह सब हमारी सरकार की देन है , स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने मुझसे कहा था कि राजनाथ पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ जाना चाहिए ,आज सबके सामने है।इस बार हमारी सरकार बनी तो हम यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट लागू करेंगे। आज हमारे अंदर वह ताकत है कि कोई भी आतंकवादी भारत में बुरी नजर नहीं डाल सकता।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts