भ्रष्टाचार की वजह से छः महीने मे ही ध्वस्त हुई

पैलानी/बाँदा। जसपुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत इछावर में सड़क निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। इछावर गांव की सड़क जो ब्लॉक प्रमुख निधि से बनी रोड 6 माह मे ध्वस्त हो गई है। सपा नेता पुष्पेंद्र चुनाले ने बताया कि जसपुरा विकासखंड के इछावर गांव से गत छह माह पूर्व ग्रामीण सदनबा,राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र, पुष्पा देवी,सुनीता, अजीज खान, इस्लाम,श्याम शरण, रोहित, मोहनलाल, रामप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि शिवमंगल पांडेय के दरवाजे से अजीज खान के दरवाजे तक पक्की सड़क का निर्माण इछावर गांव के प्रधान और बड़ागांव के प्रधान ने मिलकर पिछले साल अक्तूबर नवंबर में कराया था। उक्त सीसी निर्माण मे घटिया सामग्री व मसाला लगाने की वजह से यह रोड जगह-जगह से उखड़ गई है। इसमे गिट्टी दिखने लगी और रोड में गड्ढे हो गए जिससे बरसात में पूरी सड़क बह गई जैसी लग रही है। गांववासियों ने कहा कि यह सीसी निर्माण मे इतना घटिया मसाला लगा कि लगता ही नही कि ये पक्की सड़क अभी महज 6 महीने पहले बनी है। वहीं सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कमीशन खोरी की वजह से रोड की ये हालत हुई है । वे कहते है कि गांव के छोटे बच्चे स्कूलजाने मे डरते है। गिरने और चोट लगने का भय भी बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं को बना रहता है। उन्होंने जिले की जिलाधिकारी साहिबा से मांग है कि ब्लॉक प्रमुख निधि से इस रोड के साथ अन्य जितनी भी सीसी मार्ग क्षेत्र मे बनी है उनकी जांच सही और ईमानदार अधिकारी से कराई जाए तो सच्चाई पता चल जाएगी। जसपुरा ब्लॉक मे सत्तारूढ़ नेता और अधिकारियों ने जनता के विकास के पैसे में कितना घपला किया है । उधर क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने कहा कि यहां ग्रामीण कितना परेशान है यह सीडीओ व डीएम साहब को देखना चाहिए। विकास का रुपया गांव मे कहां हजम होता है यह जांच का विषय है। उन्होंने दावा किया कि वे बहुत जल्द मैं भी इछावर जाकर ग्रामीणों से मिलेंगे और इस सड़क के मामले को उठाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts