मुज़फ्फरनगर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख की नकली उर्वरक जब्त

मुज़फ्फरनगर जनपद के जानसठ रोड स्थित एक फैक्ट्री में नामी कंपनियों के नाम पर नकली खाद और उर्वरक तैयार करने वाले गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। सीओ नई मंडी और कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फैक्ट्री में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में नकली उर्वरक, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, बोरी और पैकिंग सामग्री बरामद हुई। यह गिरोह असली खाद की नकल कर ₹1500 में बिकने वाली खाद का पैकेट तैयार करता था और उसे मात्र ₹650 में किसानों को बेच देता था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रमेश पाल, आसिफ, आरिश, सलीम और रियासत शामिल हैं। ये सभी आरोपी थाना नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से लगभग 40 लाख रुपये की नकली खाद और उर्वरक जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त एक मिक्सिंग मशीन, 77 आईपीएल कंपनी के बैग और इफको, दयाल, एफएमसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर बनी बोरी और अन्य पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है। एसएसपी संजय वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से नकली खाद का कारोबार कर रहा था। मुख्य आरोपी रमेश पाल पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रह चुका है। पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह एक नकली खाद का कट्टा ₹450 में तैयार करता था और उसे ₹600 से ₹650 में बेच देता था, जिससे उसे प्रति कट्टा अच्छा मुनाफा हो रहा था।एसएसपी ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की नकली खाद का उपयोग खेतों की उपजाऊ क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे भूमि बंजर होने की संभावना बनी रहती है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts