लक्ष्मणगढ़ में स्कूल गेट पर 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पांच युवक फरार

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से स्कूल जा रहे 12वीं कक्षा के एक छात्र पर स्कूल गेट के सामने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट पर हुई, जहां छात्र जैसे ही पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों की संख्या करीब पांच थी। इनमें से दो युवकों ने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे, जबकि तीन युवकों को घायल छात्र पहचानता है। हमला इतना अचानक और तेज था कि छात्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चाकू से कई वार किए गए, जिससे छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगा।घटना के समय पास ही स्थित सरकारी स्कूल से शोर सुनकर शिक्षक बाहर निकले। शिक्षकों और स्थानीय लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल छात्र को तत्काल लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलवर रैफर कर दिया।

छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा सुबह करीब दस बजे घर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए निकला था। जैसे ही वह स्कूल गेट पर पहुंचा, तभी कस्बे के ही रहने वाले रिहान, मानव, जफर और दो अन्य युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पिता के अनुसार आरोपी युवक उनके बेटे के स्कूल के छात्र नहीं हैं और न ही उनके बेटे की किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी थी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts