बबेरु /बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में गुमशुदा हुए 10 वर्षीय बच्चे का शव खेतों मे मिलने से हडकम्प मच गया, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, माँ ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया, वही बबेरू कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव के गौतम पुरवा निवासी सतवीर उर्फ सत्तू पुत्र राकेश वर्मा उम्र 10 वर्ष यह 2 फरवरी से घर से गायब हुआ था जिसका का शव गांव के खेत में शनिवार की सुबह मिला सुबह खेतों में गये ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व गुमशुदा हुए बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे, और शव देखा तो परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे बच्चे का शव खेतों पर पड़ा मिला है। वह घर से 2 फरवरी की दोपहर घर से गायब हुआ था। परिजनों के द्वारा रिश्तेदारों में गांव में कई दिनों से खोजबीन कर रहे थे। जब नहीं मिला तो 6 फरवरी को बबेरू कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माँ कमलेश कुमारी ने बताया गांव के लोगो के द्वारा मेरे पुत्र को शराब पिलाकर हत्या कर दिया, और उसका शव खेतो मे फेक दिया। उधरपुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि परिजनो की तहरीर मिलने के आधार पर मामला पंजीकृत किया जायेगा, और तीन टीमें गठित कर जांच की जायेगी।















