मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला आयोजित, शिक्षकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मुजफ्फरनगर में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यशाला में बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बिना जांचे-परखे कोई एप्लिकेशन इंस्टॉल न करें, और अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी अफवाहों को लेकर भी जागरूक किया गया। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में शिक्षकों को डिजिटल वारियर के रूप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में साइबर क्राइम प्रभारी, पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों की उपस्थिति रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts