जॉब और लोन फ्रॉड गिरोह पर साइबर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने जॉब और लोन फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड एक्टिवेट कराकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग देशभर में लोगों से ठगी करने के लिए किया जा रहा था।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से संबंधित कुछ मोबाइल फोन की आईएमईआई और उनमें संचालित मोबाइल नंबर चिन्हित हुए। इन नंबरों की गहन जांच करने पर पता चला कि इनके माध्यम से लोगों को नौकरी दिलाने और लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर धनराशि ठगी जा रही थी।

पुलिस द्वारा मोबाइल नंबरों और आईएमईआई की विस्तृत पड़ताल की गई तो सामने आया कि इन नंबरों के संबंध में विभिन्न राज्यों से साइबर क्राइम पोर्टल पर कुल 16 शिकायतें दर्ज हैं। शिकायतों में आरोपियों द्वारा बड़ी धनराशि की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिली। इसके अलावा अन्य शिकायतों की जांच भी अभी जारी है। पुलिस को यह भी पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सिम कार्ड सक्रिय कराकर उन्हें साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम करते थे, जिससे अपराधियों की पहचान छिपी रहती थी और वे आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

60 लाख की बीमा मैच्योरिटी राशि हड़पने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी, लोन या किसी भी ऑनलाइन ऑफर के नाम पर आने वाले कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts