होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज मैं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज मैं विधिक साक्षरता एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में विधिक साक्षरता एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रीना पंवार प्रधानाचार्य परविंदर दहिया मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रचलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया। आज का युग कंप्यूटर का युग है साइबर ठग आज कल मोबाइल पर अनावश्यक काल तरह-तरह के लिंक भेज कर गुमराह करते हैं। कोई भी बच्चा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी शेयर ना करें, एवं अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन न करें ऑनलाइन फ्रॉड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। विधिक साक्षरता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मालिक ने लोक अदालत के बारे में बताया किस प्रकार व्यक्ति अपने समय की बचत एवं आसानी से अपने विवादों का निस्तारण कराये। लोक अदालत के दौरान बैंक संबंधित विवाद यातायात संबंधित विवाद घरेलू संपत्ति घरेलू हिंसा आदि विवादों का आपसी समझौते से समाधान कराया जाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य परविंदर दहिया द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को विद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं समय-समय पर ऐसे जागरूक कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक आजाद धीरज रीटा दहिया पैरा लीगल वालंटियर धनीराम बाल कल्याण समिति सदस्य संदीप राठी पिंकी रानी आदि लोगों का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts