चौथ माता के व्रत में उमड़ी आस्था की भीड़, सुहागिनों ने मांगी अखंड सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना

राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम सकट स्थित प्राचीन चौथ माता मंदिर में मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ चौथ माता का व्रत रखा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

कई महिलाओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक और श्रृंगार सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कथा सुनी, सूर्य देव को जल अर्पित किया और बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

देर रात चांद दिखने पर महिलाओं ने चौथ माता को जल चढ़ाकर व्रत पूर्ण किया। घर-घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर माता को भोग लगाया गया और प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts