दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर: पुलिस वैन को पीछे से टक्कर, कार में लगी आग, 8 घायल

राजगढ़ (अलवर)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 120-500 के समीप सोमवार को तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में धमाके के साथ आग लग गई और कुछ ही देर में वह जलकर राख हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल व अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से पिनान के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दोनों वाहन दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे और पुलिसकर्मी एक आरोपी को ले जा रहे थे। तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts