करवा चौथ पर चौथ माता मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

राजगढ़ (अलवर)। अलवर जिले और आसपास के क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सकट चौथ माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने व्रत रख भगवान गणपति और चौथ माता की पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी। उन्होंने पति और परिवार के सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया गया और पारंपरिक चूरमे व अन्य पकवानों का भोग लगाकर व्रत खोला गया। पूरा दिन धार्मिक उत्साह और आस्था के वातावरण में बीता।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts