तहसील खतौली में नित्या शर्मा बनी एक दिन की एसडीएम, ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत अनूठी पहल

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग और तहसील खतौली प्रशासन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत कस्बे के सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा 4 की मेधावी छात्रा नित्या शर्मा को एक दिन के लिए तहसील का एसडीएम बनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ को विकसित करना था। नित्या शर्मा ने उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती के कक्ष में बैठकर न केवल उनके दैनिक कार्यों को नज़दीक से देखा, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अनुभव भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर दिनभर के कार्यों में भागीदारी की और ज़िले के विकास एवं शासन व्यवस्था की बारीकियों को समझा। उप जिलाधिकारी खतौली राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह पहल ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में उन्हें सिविल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts