बांदा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बांदा पुलिस को एक और सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन और प्रभावी पैरवी के चलते अलग-अलग 4 मामलों में कुल 5 अभियुक्तों को 24 हजार रुपये के जुर्माने और कारावास से दंडित कराया गया है।थाना कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम में रामदास पुत्र फगुनिया निवासी कनवारा को 7000 रुपये का जुर्माना आबकारी अधिनियम में विजय नरेश पुत्र रग्घू निवासी तिन्दवारा को 5000 रुपये का जुर्माना लापरवाही से दुर्घटना करने पर विवेक पुत्र विक्रम निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात 2000 रुपये का जुर्माना गैंगस्टर एक्ट में कमलेश पुत्र गामा व चुनवाद पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम शाहपुर सानी को 10,000 रुपये का जुर्माना व 3-3 वर्ष का कठोर कारावास की सज़ा सुनाई गई है। सज़ा सुनाई के बाद एसपी पलाश बंसल ने पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत त्वरित विवेचना, मजबूत साक्ष्य संकलन और कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा रही है। इसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है।























































