पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेसियों ने की बैठक

बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष व जिला कोआर्डिनेटर संतराम नीलांचल द्वारा पदाधिकारियों के साथ नरैनी ब्लाक के कस्बा कालिंजर में बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व जिला कोआर्डिनेटर संतराम नीलांचल ने ब्लाक कार्यालय स्थापना, ब्लाक कमेटी, 25 से 30 बूथ के अन्तर्गत पार्टी की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष के मनोनयन व मंडल नामकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महासचिव प्रभारी नरैनी ब्लॉक जितेन्द्र गौरव, जिला महासचिव सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, नरैनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार बाल्मीकि, अशरफ उल्ला खान रम्पा, अबू हुरैरा, मौलाना नबी उल्ला, रामबाबू यादव, नन्द किशोर सोनकर, जयपाल सिंह गोपरा, दुर्गा प्रसाद, शंकर सोनकर, नत्थू अहिरवार, जफीर खान, बाबू उर्फ रामेश्वर, सन्तोष कुशवाहा, मोहनलाल कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, दीनदयाल, राजेश सिंह, रामशरण यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts